Gorakhpur News: ड्राइंग और रंगोली में बच्चों ने दिखाई प्रतिभाक
गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को एनेक्सी भवन में जिला स्तरीय ड्राइंग एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें महानगर के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से प्रतिभाग किया। बच्चों ने 'विकसित भारत', 'भारत माता' समेत देशभक्ति, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों पर आकर्षक चित्र और रंगोलियां बनाईं। उनकी रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति की अतिथियों ने सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, बीएसए धीरेन्द्र त्रिपाठी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ara News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.