Gorakhpur News: ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर की जांच की
गोरखपुर, जुलाई 14 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे में मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर सीधेश्वर शुक्ला एक मेडिकल स्टोर की जांच की। जांच के दौरान अभिलेख व फार्मासिस्ट मौजूद मिले। ड्रग इंस्पेक्टर ने निरीक्षण के दौरान दवाओं के स्टॉक, खरीद-बिक्री रजिस्टर, लाइसेंस, बिल एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की। इंस्पेक्टर ने कहा कि नियमित जांच के दौरान कस्बे में एक मेडिकल स्टोर की जांच की गयी है। मेडिकल स्टोर की जांच की सूचना कस्बे में फैल गयी। कई मेडिकल स्टोर संचालकों ने दुकान का शटर गिरा दिया। मगर एक मेडिकल स्टोर की जांच कर ड्रग इंस्पेक्टर वापस लौट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.