Gorakhpur News: ड्यूटी से लौट रही नर्स की सड़क हादसे में मौत
गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। ड्यूटी पूरी कर स्कूटी से घर लौट रही बेलीपार थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय नर्स की गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी स्कूटी में किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल नर्स को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। बेलीपार थाना क्षेत्र की भौवापार निवासी प्रेरणा कुमारी गौड़, पराग गौड़ की पुत्री थीं और शहर के एक निजी अस्पताल में पिछले तीन वर्षों से नर्स के रूप में कार्यरत थीं। गुरुवार रात करीब आठ बजे ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से घर लौट रही थीं। अमरूद मंडी के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.