Gorakhpur News: ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड का बड़े भाई ने डंडे से फोड़ा सिर
गोरखपुर, अगस्त 9 -- Gorakhpur News: जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया टोला मुबारकपुर में शनिवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड पर उसके बड़े भाई ने डंडे से हमला कर सिर फोड़ दिया। गंभीर चोट लगने के बाद वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मुबारकपुर निवासी मंजू देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति शंभूनाथ होमगार्ड हैं। आठ अगस्त की सुबह करीब आठ बजे वह ड्यूटी के लिए घर से निकल रहे थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई लक्ष्मीशंकर वहां पहुंचे और शंभूनाथ को गाली देने लगे। मंजू देवी के अनुसार, पति ने गाली देने का विरोध किया तो लक्ष्मीशंकर ने डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया।सिर में गंभीर चोट लगने के कारण शंभूनाथ जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.