Gorakhpur News: डोमिनगढ़, इलाहीबाग व बसियाडीह रेग्युलेटर बंद, पूरी क्षमता पर चल रहे पम्पिंग स्टेशन
गोरखपुर, सितम्बर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय। भारी बारिश के बीच राप्ती और रोहिन नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ड्रेनेज खण्ड सिंचाई विभाग ने रविवार की सुबह क्रमश: हार्बर्ट बांध और माधोपुर बांध पर दो रेग्युलेटर बंद कर दिए। ताकि नदी का पानी महागर में न आए। शेष अन्य रेग्युलेटर पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि जलस्तर बढ़ने पर समय रहते उन्हें भी बंद किया जा सके। राप्ती नदी के हार्बर्ट बांध पर रेग्युलेटर नम्बर एक डोमिनगढ़ (चेनेज 0.250 किमी) एवं रेग्युलेटर नम्बर तीन चेनेज 01.30 किमी इलाहीबाग को बंद किया गया है। इसी तरह रोहिन नदी के माधोपुर बांध पर रेग्युलेटर नम्बर एक चेनेज 0.250 किमी बसियाडीह को बंद कर दिया गया। यह भी पढ़ें- नेपाल के देवघाट में 6.27 लाख क्यूसेक पार गंडक, बैराज से 4.16 लाख पानी छोड़े जाने के बाद तराई में हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.