Gorakhpur News: डॉ. रघुनाथ चंद स्मृति नवज्योति पुरस्कार के आवेदन 26 जुलाई तक
गोरखपुर, जुलाई 19 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं प्रताप सभागार फाउंडेशन ट्रस्ट ने डॉ. रघुनाथ चंद स्मृति नवज्योति पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई घोषित की है। दसवीं और बारहवीं के सभी बोर्ड के मेधावी छात्र अपनी अंकपत्र की छायाप्रति जिला महामंत्री राधेश्याम चंद के व्हाट्सएप पर भेज सकते हैं या महानगर महामंत्री इंद्रजीत चंदेल के माध्यम से क्षत्रिय भवन, प्रताप सभागार कार्यालय में जमा कर सकते हैं। संगठन ने बताया कि 26 जुलाई के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह दो अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.