Gorakhpur News: डॉक्टर को नर्सिंग होम जमीन दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी
गोरखपुर, नवम्बर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मकान बेचने के नाम पर एक डॉक्टर से 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मकान मालिक ने एडवांस के तौर पर रकम लेने के बाद न तो मकान की रजिस्ट्री की और न रुपये वापस किए। रकम मांगने पहुंचे डॉक्टर को पिता-पुत्र ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित सत्यप्रकाश गुप्ता और उसके बेटे जीवन प्रकाश गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बड़हलगंज निवासी डॉ. अनुज कुमार ने तहरीर में बताया कि वह गोरखपुर में अपना निजी अस्पताल खोलना चाहते थे। उनके सहयोगी अनिल कुमार गुप्ता ने हुमायूंपुर दक्षिणी निवासी सत्यप्रकाश गुप्ता और उनके बेटे जीवन प्रकाश गुप्ता से मुलाकात कराई। दोनों ने मुंशी प्रेमचंद पार्क के पास स्थित 2250 वर्ग फीट का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.