Gorakhpur News: डेढ़ लाख रुपए लेकर गायब हुई किशोरी
गोरखपुर, सितम्बर 30 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री घर में रखा हुआ 1.50 लाख रुपए नगदी और अन्य सामान लेकर कहीं चली गई है। काफी खोजबीन किया, लेकिन पता नहीं चल पाया। घर पर एक मोबाइल रखा हुआ था। जिसमें झंगहा क्षेत्र के रामपुर निवासी लालू भारती का बार बार फोन आया है। आशंका है कि वही युवक उनकी बेटी को लेकर गायब हुआ है। कुछ दिन पूर्व वह युवक उनके घर के आसपास घूम रहा था। पुलिस तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.