Gorakhpur News: डेरवा में आज लगेगा कैंसर जांच एवं प्रशिक्षण शिविर
गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- Gorakhpur News: चिल्लूपार, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोरखपुर के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डेरवा, बड़हलगंज के परिसर में मंगलवार को कैंसर की प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका, गोरखपुर के सचिव उमेश कुमार सिंघानिया और संयुक्त सचिव रसेन्दु फोगला ने दी। शिविर में सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक लोगों की कैंसर संबंधी प्राथमिक जांच, परामर्श और जागरूकता प्रशिक्षण किया जाएगा। शिविर में कैंसर अस्पताल की चिकित्सक डॉ. आस्था राव लोगों को कैंसर के लक्षण, बचाव, समय रहते पहचान, जांच और उपचार के संबंध में जानकारी देंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.