गोरखपुर, जुलाई 2 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। कानपुर से सामान लेकर असम जा रहा डीसीएम गुरुवार तड़के गीडा थाना क्षेत्र में जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया। हादसे में चालक रामनारायण श्रीवास्तव निवासी गंगागंज, पिनकी (कानपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि खलासी गुल्ली श्रीवास्तव को मामूली चोट आई। बताया गया कि सेक्टर-22 ट्रांसपोर्ट के पास अचानक जानवर सामने आने पर चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे डीसीएम पलट गया। घायल चालक इलाज के लिए घर चला गया, जबकि खलासी ने दूसरे वाहन में सामान लदवाकर रवाना कर दिया। घटना की पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...