Gorakhpur News: डीसीएम पर लदे अनार लेकर चालक फरार
गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गुजरात से डीसीएम पर अनार लादकर सिकरीगंज के लिए निकला चालक गीडा थाना क्षेत्र के तेनुआ टोल प्लाजा पार करने के बाद लापता हो गया। अनार तय स्थान पर नहीं पहुंचने पर व्यापारी ने पिपरौली चौकी पर चालक और ट्रांसपोर्टर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के इमलिडीहा निवासी फल व्यापारी मोहम्मद हसीब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुजरात ट्रांसपोर्ट के माध्यम से डीसीएम बुक कर उस पर अनार लदवाया गया था। डीसीएम लेकर चालक सिकरीगंज के लिए रवाना हुआ था। तेनुआ टोल प्लाजा पार करने तक डीसीएम की जानकारी मिली, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका।काफी तलाश और जानकारी करने के बाद भी डीसीएम और चालक का सुराग नहीं मिला। पिपरौली चौकी प्रभारी अमरेश कुमार सिंह ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.