Gorakhpur News: डीडीयू में संविधान दिवस पर तीन दिवसीय समारोह आज से, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति देंगे व्याख्यान
गोरखपुर, नवम्बर 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि संकाय की ओर से संविधान दिवस के मौके पर 23 से 26 नवंबर तक तीन दिवसीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ मूट कोर्ट का मंचन, प्रभात फेरी और आचार्य पीआर त्रिपाठी स्मृति व्याख्यान होगा। 26 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति लक्ष्मी कान्त शुक्ल 'संविधान की सर्वोच्चता' विषय पर व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. केपी सिंह करेंगे। विधि संकाय के अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता प्रो. चंद्रशेखर ने बताया कि विभाग की स्थापना विश्वविद्यालय के साथ ही हुई थी। तब से यह विधि शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : सभी स्कूलों में 26 नवम्बर 2026 को मनाया जाएगा सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.