गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रभक्ति, गौरव और उत्साह से ओत-प्रोत भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. पूनम टंडन के कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद विवि के सुरक्षा गार्डों ने कुलपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं, डीडीयू के छात्रावासों में शान से तिरंगा लहराया गया। संत कबीर छात्रावास में चीफ वार्डन प्रो. अजय कुमार शुक्ला, वार्डन डॉ. मनीष पांडेय एवं सुपरिंटेंडेंट ने ध्वजारोहण किया। रामप्रताप शुक्ला छात्रावास में वार्डन डॉ. संजय कुमार तिवारी, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. सूर्यकांत त्रि...