Gorakhpur News: डीडीयू में फिर प्रकाशित होगी शोध पत्रिका 'पूर्वा', संग्रहालय का होगा विस्तार
गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। डीडीयू में प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व विभाग की शोध पत्रिका 'पूर्वा' का प्रकाशन फिर से शुरू होगा। विभाग के संग्रहालय को भी व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। वहीं, राजनीति विज्ञान विभाग में पहले संचालित चुनाव अध्ययन कार्यक्रम को स्थायी बनाने की दिशा में काम होगा। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने दोनों विभागों की समीक्षा बैठक में इन योजनाओं को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व विभाग की समीक्षा के दौरान कुलपति ने कहा कि शोध पत्रिकाएं किसी भी विभाग की बौद्धिक पहचान और शोध परंपरा को मजबूत करती हैं। इसलिए 'पूर्वा' का प्रकाशन दोबारा शुरू किया जाए। उन्होंने विभागीय संग्रहालय का विस्तार करने और उसे विद्यार्थियों के अध्ययन एवं ज्ञानवर्धन का महत्वपूर्ण केंद्र बनाने पर भी जोर दिया। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.