Gorakhpur News: डीडीयू में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस बने गैलेंट ग्रुप के चेयरमैन सीपी अग्रवाल
गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) की ओर से शनिवार को इनोवेशन डे का आयोजन किया गया। विवि के वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस बनाए गए गैलेंट ग्रुप के चेयरमैन सीपी अग्रवाल आयोजन में शामिल हुए। प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस बनाए जाने के बाद पहली बार विवि पहुंचे सीपी अग्रवाल का कुलपति प्रो. केपी सिंह और वाणिज्य विभाग के डीन प्रो. आरपी सिंह ने स्वागत किया। सीपी अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए व्यावहारिक ज्ञान, नवाचार और उद्यमशीलता की समझ जरूरी है। विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करना और उन्हें व्यावसायिक क्षेत्र की चुनौतियों व संभावनाओं से परिचित कराना महत्वपूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.