गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के पांच विद्यार्थियों का उत्तर प्रदेश प्रवक्ता (भूगोल) चयन परीक्षा में चयन हुआ है। इनमें गिरिजेश चौरसिया ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। चयनित अभ्यर्थियों में गिरिजेश चौरसिया, डॉ. हर्ष राज यादव, अजय कुमार यादव, आकाश जायसवाल और आनंद सोनी शामिल हैं। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. स्वर्णिमा सिंह तथा प्रो. शिवाकांत सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...