Gorakhpur News: डीडीयू के कृषि संकाय के अधिष्ठाता बने प्रो. प्रताप नारायण सिंह
गोरखपुर, अक्टूबर 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रो. प्रताप नारायण सिंह को कृषि संकाय का अधिष्ठाता नियुक्त किया गया है। कुलपति प्रो. केपी सिंह के आदेश पर उनकी नियुक्ति 11 अक्टूबर से प्रभावी होगी। उनका कार्यकाल तीन वर्ष या सेवानिवृत्ति की तिथि अथवा अगले आदेश तक रहेगा। प्रो. प्रताप नारायण सिंह वर्तमान में बाबा राघवदास पीजी कॉलेज, देवरिया के प्राचार्य हैं। इससे पहले वह कॉलेज के जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग विभाग में करीब 13 वर्षों तक विभागाध्यक्ष रहे। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनके 45 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। चार शोधार्थियों को पीएचडी और 21 एमएससी कृषि के विद्यार्थियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.