Gorakhpur News: डीडीयू की तीन खेल टीमों का चयन 2 से 4 नवंबर तक
गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: कार्यालय संवाददाता, गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की वॉलीबॉल महिला, ताइक्वांडो पुरुष एवं महिला और बैडमिंटन पुरुष एवं महिला टीमों के चयन के लिए दो से चार नवंबर तक ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. राज वीर सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी है। बताया कि बीएचयू, वाराणसी में 20 नवंबर से आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल महिला प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन दो नवंबर को दोपहर एक बजे से विश्वविद्यालय के क्रीड़ांगन में होगा। वहीं, विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी, जयपुर में एक दिसंबर से होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता के लिए ट्रायल तीन नवंबर को दोपहर एक बजे से आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Rudrapur N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.