गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (आरईटी) बुधवार को दीक्षा भवन में दो पालियों में होगी। इस परीक्षा में 14 विषयों के कुल 1343 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा में हिंदी, बायोटेक्नोलॉजी, अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, इतिहास, भूगोल, विधि, ललित कला, समाजशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, गृह विज्ञान और दर्शनशास्त्र विषय शामिल हैं। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि परीक्षा के सुचारु आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम आधा घंटा पहले पहुंचें, जिससे प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं समय से पूरी की जा सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की...