गोरखपुर, अक्टूबर 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित विद्यार्थियों की परीक्षाएं अब बहुविकल्पीय और वर्णनात्मक दोनों तरह के सवालों के साथ होंगी। सत्र 2026-27 से लागू होने वाले इस प्रारूप में विद्यार्थियों को 75 अंकों की परीक्षा के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, नए प्रारूप के अनुसार प्रश्नपत्र में 35 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनके लिए 35 अंक निर्धारित हैं। इसके अलावा चार-चार अंक के पांच लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे। इनके जवाब लगभग 100 शब्दों में देने होंगे। दो दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी पूछे जाएंगे, जिनमें विकल्प मिलेगा। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का होगा और उत्तर लगभग 200 शब्दों में लिखना होगा।

उत्तर पुस्तिका और ...