Gorakhpur News: डीजे बिजली के तार से सटा, करंट की चपेट में आए दो कांवड़िया
गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा में रविवार को कांवड़ियों से जुड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा डीजे सड़क किनारे गुजर रहे बिजली के तार से सट गया। तार के संपर्क में आते ही डीजे और ट्रॉली में करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आकर दो कांवड़िया घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कांवड़िया ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर जा रहे थे। जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा के पिपराइच मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे बिजली के तार गुजर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा डीजे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से ट्रॉली पर सवार दो कांवड़िया झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.