Gorakhpur News: डीजे दुकान चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, जुलाई 12 -- Gorakhpur News: कुसम्ही बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार स्थित मोतीराम अड्डा रोड पर डीजे की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी गया सामान और घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात कुसम्ही बाजार स्थित आशीष डीजे नाम की दुकान से अज्ञात चोर साउंड सिस्टम और अन्य उपकरण चोरी कर ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुशीनगर मार्ग पर कुसम्ही जंगल के रजही मोड़ के पास तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश प्रजापति, शुभम साहनी उर्फ राज और संदीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.