गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय विजयदशमी पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान डीजे की तेज आवाज से पैदा होने वाले कंपन के कारण जर्जर मकानों के हिस्से गिरने का खतरा है। इसे देखते हुए नगर निगम ने धर्मशाला से घंटाघर तक विरासत गलियारा मार्ग पर स्थित करीब 10 जर्जर भवनों को नायलॉन की रस्सियों के जाल से बांधकर सुरक्षित करने की कवायद शुरू की है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: विजयादशमी से पहले सड़कों के गड्ढे भरें, खुले नालों पर लगाएं स्लैबविसर्जन मार्ग के जर्जर भवनों की सुरक्षा रविवार दोपहर नगर निगम के अभियंताओं ने इन भवनों को बांधने का काम शुरू कराया, ताकि डीजे के शोर और कंपन से कोई हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरने से श्रद्धालुओं को नुकसान न पहुंचे। नगर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक भाटी और अवर अभियंता विवेकानंद ने म...