Gorakhpur News: डीजी के आदेश पर घर में घुसकर जेवरात चोरी का केस दर्ज
गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बुढ़नपुरा गांव में घर में घुसकर सोने के जेवरात और नकदी चोरी करने के आरोप में एडीजी गोरखपुर जोन के निर्देश पर बड़हलगंज पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी। बुढ़नपुरा गांव निवासी सरोज देवी, पत्नी नंद कुमार यादव ने शिकायत में बताया कि 14 जून को वह अपनी दुकान पर गई थीं। इसी दौरान पड़ोस के चार लोग कथित रूप से उनके घर में घुस गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटीं तो उन्होंने आरोपितों को बाउंड्रीवाल फांदकर निकलते देखा। घर के अंदर सामान की जांच करने पर सोने का झुमका, चेन, अंगूठियां, टीका, नथिया, नाक की कील सहित करीब चार हजार रुपये नकद गायब मिले। पीड़िता का आरोप है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.