गोरखपुर, जुलाई 14 -- Gorakhpur News: सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में जमीन विवाद में हुई अमरनाथ गुप्ता की हत्या के मामले में सोमवार को मृतक के बड़े पुत्र ऋषिकेश गुप्ता ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर हल्का लेखपाल की भूमिका की जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम सदर के स्थगन आदेश के बावजूद लेखपाल के संरक्षण में विवादित जमीन पर निर्माण कराने का प्रयास किया गया, जिसका विरोध करने पर उनके पिता की हत्या कर दी गई और उनकी मां पर भी जानलेवा हमला हुआ। प्रार्थना पत्र में ऋषिकेश ने लेखपाल पर रिश्वत लेने तथा अतिरिक्त रकम नहीं मिलने पर विपक्षी का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- Deoria News: शिकायतों की हकीकत जांचने को गांव पहुंचे डीएम, कराई जांच उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की...