गोरखपुर, नवम्बर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। जिले में 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के वित्तीय संचालन की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा विभाग को सौंपी गई है। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के मुताबिक, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा (प्रारंभिक शिक्षा) को मार्च 2027 तक डीआईओएस के साथ संबद्ध किया गया है। वह अपने कर्मचारियों के साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग में बैठकर कस्तूरबा विद्यालयों से जुड़े कार्यों का समन्वय करेंगे। हालांकि, प्रारंभिक शिक्षा के अंतर्गत बालिका शिक्षा और केजीबीवी से संबंधित कार्य पहले की तरह जारी रहेंगे।विद्यालयों के मानदेय, भोजन, बिजली-पानी, मेडिकल, परिवहन और अन्य अनुमन्य मदों में भुगतान एसएनए-स्पर्श के माध्यम से किया जाएगा। यह भ...