गोरखपुर, अगस्त 2 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी के सामने शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार पिता और उनका छह वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से कार का शीशा तोड़कर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दोनों को मामूली खरोंच भी नहीं आई। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे कैंपियरगंज की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पलटकर सड़क पर उलट गई। कार में पीपीगंज थाना क्षेत्र के कानापार गांव निवासी 28 वर्षीय प्रिंस सिंह अपने छह वर्षीय पुत्र आकाश के साथ सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पीपीगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार क...