गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में रामूडीहा गांव के सामने शनिवार की देर शाम करीब सात बजे एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई। हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सोनबरसा चौकी पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के बसडीला मैनुद्दीन निवासी धीरज कुमार (22) पुत्र अवध किशोर सिंह कार चला रहे थे। उनके साथ कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी अनुराग (32) पुत्र अभिषेक कुशवाहा, आदित्य (28) पुत्र जितेंद्र और मंगुरई वार्ड नंबर 23 निवासी नितेश (30) पुत्र दीनानाथ निषाद भी कार में सवार थे। चारों शनिवार की शाम कुशीनगर से लखनऊ जाने के लिए निकले थे। सोनबरसा ...