Gorakhpur News: डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं लागू करने में बीआरडी सूबे में तीसरे पर
गोरखपुर, अक्टूबर 31 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को लागू करने और विभिन्न मॉड्यूल सक्रिय करने में बीआरडी मेडिकल कॉलेज को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। लखनऊ में आयोजित आयुष्मान मेधा कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार और उनकी टीम को इस उपलब्धि के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन और प्रदर्शन की समीक्षा की। उत्कृष्ट कार्य के आधार पर केजीएमयू, लखनऊ को पहला, मेडिकल कॉलेज झांसी को दूसरा तथा बीआरडी मेडिकल कॉलेज को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- Lucknow News: मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल होगा मरीजों का पूरा रिकॉर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.