Gorakhpur News: डाल काटने को लेकर मारपीट, चार पर केस
गोरखपुर, सितम्बर 14 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मपुर गांव के टोला राजाबारी में पेड़ की डाल काटने को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव निवासी कृष्ण मोहन ने बताया कि 13 सितंबर की दोपहर वह घर के सामने लगे पेड़ की डाल काट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान बाबूलाल, उनके बेटे सुनील, अनिल और आनंद ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व रॉड से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे भाई अम्बरीश और पिता रामनयन को भी पीटा गया। तीनों घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.