गोरखपुर, अगस्त 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। समय से डाक और पार्सल की उपलब्धता कराने के लिए शहर में तीन आइडीसी इंट्रीग्रेटेड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर पहुंचकर डाकिया लोगों के पत्र लेकर वितरण करने जा रहे हैं। नई व्यवस्था से आसपास के सभी उप डाकघरों को जोड़ दिया गया है। प्रवर पोस्ट मास्टर अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्य डाकघर गोलघर केंद्र से उप डाकघर रेलवे कॉलोनी, विश्वविद्यालय, गीता प्रेस, सिद्धार्थ एन्कलेव और न्यू शिवपुरी कालोनी को जोड़ा गया है। कूड़ाघाट के साथ एमएमयूटी और एयरफोर्स कॉलोनी उप डाकघर शामिल किए गए हैं। राप्ती नगर केंद्र से गीता वाटिका, पीएसी कैंप बिछिया, बशारतपुर, फर्टिलाइजर फैक्ट्री, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और गोरखनाथ को जोड़कर डाक वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...