Gorakhpur News: डाकघर में जमा कराने के नाम पर रकम हड़पी, आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, जुलाई 11 -- Gorakhpur News: उरुवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा बाजार पुलिस ने जालसाजी के एक मामले में आरोपी रामसुन्दर शर्मा निवासी बिरई खुर्द, थाना उरुवा बाजार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने डाकघर के दो खाताधारकों से उनके खातों में जमा कराने के लिए रुपये लिए, लेकिन रकम खाते में जमा करने के बजाय खुद हड़प ली। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.