Gorakhpur News: डाकघर एजेंट पर एक लाख रुपये हड़पने का आरोप
गोरखपुर, सितम्बर 8 -- Gorakhpur News: सहजनवा। मुजौली गांव निवासी इंद्रावती देवी ने गाहासाड़ निवासी डाकघर एजेंट पर एक लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार करीब पांच वर्ष पहले उन्होंने डाकघर में जमा कराने के लिए एजेंट को एक लाख रुपये दिए थे। अवधि पूरी होने पर सहजनवा डाकघर पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि उनके नाम से कोई धनराशि जमा ही नहीं हुई। रुपये वापस मांगने पर एजेंट टालमटोल करने लगा। आरोप है कि अब जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की धमकी दे रहा है। एसओ संजय मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.