Gorakhpur News: डकैती व नकबजनी करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर का केस
गोरखपुर, जुलाई 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत खोराबार पुलिस ने डकैती के प्रयास और नकबजनी जैसी वारदातों में शामिल एक गिरोह के पांच सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना भैंसहा बाढ़न निवासी अमन कुमार राव उर्फ मिंटू है। उसके साथ विजय पासवान, धीरज चौरसिया, रोहित पाल और आशीष उर्फ आदित्य शूटर को भी नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह की गतिविधियों से क्षेत्र में भय का माहौल था। जिला मजिस्ट्रेट की मंजूरी के बाद खोराबार थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- फर्जी दस्तावेज से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों का लगेगी गैंगस्टर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.