Gorakhpur News: डंपर ने 100 मीटर तक घसीटी कार, बाल-बाल बचा चालक
गोरखपुर, जुलाई 16 -- Gorakhpur News: जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर चिउटहा प्राथमिक विद्यालय के पास गुरुवार शाम करीब छह बजे मिट्टी से लदे डंपर ने एक कार को टक्कर मारकर करीब 100 मीटर तक घसीट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार चालक ने वाहन दाईं ओर मोड़ा, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। कार में बरगदवा निवासी एक पुरुष और महिला सवार थे। ग्रामीणों ने कार का दरवाजा तोड़कर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात बहाल कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.