Gorakhpur News: डंडे से युवक का सिर फोड़ा, पुलिस ने दर्ज किया केस
गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के भेलिनपुर स्थित जिम में दोस्त को पिटता देख बीच-बचाव करने गए युवक पर डंडे से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक गालियां भी दीं। घायल युवक की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, धमकी और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। चिलुआताल थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर टोला कृतुपुरा निवासी विजय चौहान के मुताबिक, सात अक्तूबर की शाम करीब 7:30 बजे उसका साथी रंजीत गुप्ता, देवीपुर टोला साईं निवासी, गुलरिहा के भेलिनपुर स्थित जिम में कसरत करने गया था। वहां राजन नाम का युवक रंजीत को पीटने लगा। विजय ने बीच-बचाव किया तो भेलिनपुर निवासी रवि ने अपने साथियों तेज प्रताप और धीरज को बुला लिया। चारों ने मिलकर डंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.