Gorakhpur News: डंडे से पीटा, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गोरखपुर, अक्टूबर 21 -- Gorakhpur News: डेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। डेरवा रामनगर उर्फ डुमरी गांव में दरवाजे पर बैठे व्यक्ति को बांस के डंडे से पीटने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डुमरी गांव निवासी मोहन यादव ने तहरीर में बताया कि वह अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के दो लोगों ने बांस के डंडे से उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.