गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र में ठेले से बाइक की मामूली टक्कर में हुए विवाद में एक युवक को पीटकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तीन-चार लोगों ने युवक को घेरकर पीटा और लोहे के जग से सिर पर वार कर दिया,जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के बाद युवक सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा। पीड़ित की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नूरुद्दीनचक संझाई निवासी रघुवीर यादव ने दी तहरीर में बताया कि 20 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महनार में गाली-गलौज का विरोध करने पर टोटो चालक से मारपीट पंजाब नेशनल बैंक के पास जंगल बहादुर अली शेखपुरवा निवासी रामपाल गन्ने का जूस बेच रहा था। रघुवीर के अनुसार...