Gorakhpur News: ट्रॉली की चपेट में आने से मजदूर की मौत
गोरखपुर, जुलाई 25 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा क्षेत्र के भैसला गांव के पास ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 27 वर्षीय मजदूर चंदन यादव की मौत हो गई। वह ट्रॉली के पीछे खड़ा था, तभी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया और ट्रॉली की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संतकबीरनगर के घनश्यामपुर निवासी चंदन अपने ससुराल क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर काम करता था। उसके पीछे पत्नी सोना, तीन वर्षीय पुत्र विराट और 20 दिन का एक नवजात बेटा है। परिवार में कोहराम मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.