गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील शाखा सदर गोरखपुर के पदाधिकारियों एवं लेखपालों ने शनिवार को सदर तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने सुबह 10 से शाम 4 बजे तक हुए धरना सभा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि लेखपाल संवर्ग के कर्मचारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की ओर से की जा रही कथित गलत एवं अनुचित ट्रैप कार्रवाई की जा रही है, जिसमें निर्दोश लेखपालों को फंसाया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर अयोध्या में हुई कथित ट्रैप की कार्रवाई की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- बिलासपुर तहसील में लेखपालों ने दिया धरना लेखपाल संघ के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध निष्पक्ष एवं वैधानिक कार्रवाई का समर...