Gorakhpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
गोरखपुर, जुलाई 10 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के निबियहवा ओवरब्रिज के पास गुरुवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल को एंबुलेंस से एम्स पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, चौरी सतहवा गांव निवासी गोविंद यादव (32) पुत्र मैनेजर यादव गुरुवार रात करीब 10:30 बजे बाइक से चौरीचौरा की ओर जा रहे थे। निबियहवा ओवरब्रिज के पास बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस से एम्स पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.