Gorakhpur News: ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार की मौत, तीन घायल
गोरखपुर, अक्टूबर 19 -- Gorakhpur News: हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र में हरनहीं-भगवानपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने बांस लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार घायल हो गए। सभी को यूपीडा की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चुन्नू तिवारी (45) की मौत हो गई। तीन घायलों का इलाज चल रहा है। हादसा भगवानपुर टोल प्लाजा के पास रविवार रात करीब 2:30 बजे हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बांस लदे थे और वह लिंक एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में कुशीनगर के रामकोला निवासी चुन्नू तिवारी, पड़रौना निवासी बिहारी (43) व भीष्म (24) और देवरिया के गौरी बाजार निवासी बालाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान चुन्नू ने दम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.