Gorakhpur News: ट्रेलर की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
गोरखपुर, अगस्त 18 -- Gorakhpur News: सरहरी/चिलुआताल। चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बिशुनपुर के मारवाड़ी कोठी चौराहे के पास सोमवार शाम ट्रेलर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। ग्रामसभा बिशुनपुर के टोला सप्टहिया निवासी पानमती देवी (56) पत्नी रामनरेश चौहान सोमवार शाम करीब सात बजे जीतपुर की तरफ से अपने घर जा रही थीं। वह माखाड़ी कोठी से दक्षिण स्थित पुलिया के पास पहुंची थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर चिलुआताल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.