Gorakhpur News: ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत
गोरखपुर, सितम्बर 3 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के महुआतर रेलवे क्रासिंग से करीब सौ मीटर दक्षिण गुरुवार दोपहर 12 बजे ट्रेन की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। चिलुआताल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिलुआताल पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 60 वर्ष है। उसका रंग गेहुआं है। वह लाल रंग की साड़ी और काला ब्लाउज पहने हुई थी। दोनों पैरों में पायल थी। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची और ट्रेन की चपेट में आने से पहले वह वहां क्या कर रही थी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.