गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के निबियहवा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गुरुवार की भोर में ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान चौरीचौरा क्षेत्र के चकदेईया गांव निवासी इस्माती देवी (70), पत्नी मदनलाल यादव के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि वह भोर में किसी तरह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गईं और गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: गोरखपुर में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार...