गोरखपुर, नवम्बर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। धर्मशाला ओवर ब्रिज के पास शनिवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच कर मृतक की तलाशी ली। उसके पास से कोई यात्रा का टिकट या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरपीएफ ने समय रहते ट्रैक क्लीयर करा लिया। जीआरपी के उप निरीक्षक ओमप्रकाश गुर्जर मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही युवक की पहचान कराने की कोशिश हो रही है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...