Gorakhpur News: ट्रेनों में आज से सील्ड लिफाफे में मिलेगा चादर-तकिया और तौलिया
गोरखपुर, नवम्बर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। यात्रियों को ट्रेन में यूज किए गए चादर, तकिया, तौलिया और कंबल दोबारा दिए जाने की शिकातों को संज्ञान में लेते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने व्यवस्था में बदलाव किया है। अब यात्रियों को स्टेपल किए हुए लिफाफे की जगह सील्ड लिफाफे में बेड रोल दिए जाएंगे। शुक्रवार से यह सभी ट्रेनों में दिया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने यह फैसला यात्रियों को ट्रेनों में बेडरोल की स्वच्छता को लेकर भरोसा दिलाने की कोशिश के तहत लिया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार गोरखपुर से आने-जाने वाली ट्रेनों में प्रतिदिन 15000 बेडरोल और 8000 कंबल रोजाना दिया जाता है। दरअसल ट्रेनों में यात्रियों को बेडरोल स्टेपल किए हुए लिफाफों में दिया जाता था। कई बार लिफाफे में पहले से इस्तेमाल चादर, तकिया, तौलिया और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.