Gorakhpur News: ट्रांसफार्मर पर फ्यूज जोड़ते समय संविदा लाइनमैन झुलसा
गोरखपुर, सितम्बर 28 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र चौरीचौरा के शिवपुर गांव के बिन्टोलिया टोले में सोमवार शाम ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ते समय संविदा लाइनमैन करंट लगने से झुलस गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी चौरीचौरा में भर्ती कराया गया है। झंगहा क्षेत्र के रामपुरा गांव के करौता टोला निवासी संतोष (35) पुत्र रामाशंकर विद्युत उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन है। आंधी-पानी के कारण आपूर्ति प्रभावित होने पर वह ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। संतोष के अनुसार पोल से तार खुला था। वहीं अवर अभियंता मनोज गुप्ता ने बताया कि लाइनमैन बिना शटडाउन लिए फ्यूज जोड़ रहा था, तभी हादसा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.