Gorakhpur News: ट्रांसफार्मर खराब होने से मुखर्जी टावर में तीन दिनों से अंधेरा
गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र बक्शीपुर से जुड़े मुखर्जी टावर में लगे निजी ट्रांसफार्मर के खराब होने से तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। बिजली नहीं होने से टावर की करीब दो दर्जन दुकानों का कारोबार प्रभावित हो गया है। परेशान दुकानदारों ने बिजली निगम के अधिकारियों से लेकर टावर का निर्माण कराने वाली फर्म तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। दुकानदारों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि टावर में लगा ट्रांसफार्मर निजी है। ऐसे में उसकी मरम्मत, बदलाव या वैकल्पिक व्यवस्था की जिम्मेदारी बिल्डर, डेवलपर अथवा टावर प्रबंधन की है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: पांच दिन से फुंका पड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.