गोरखपुर, जुलाई 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर शाखा द्वारा नगर निगम गोरखपुर के सहयोग एवं ऐश्प्रा फाउंडेशन (हरी प्रसाद गोपी कृष्ण सर्राफ प्रा. लि.) के सौजन्य से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर 'स्मार्ट स्थायी प्याऊ' (वाटर कूलर) का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव फीताकाट कर इसे आम जनता को समर्पित किया। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा लगाई गई यह स्मार्ट प्याऊ गोरखपुर की बढ़ती गर्मी में नागरिकों की प्यास बुझाएगा। पार्षद दुर्गेश बजाज ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल, निवर्तमान अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सचिव संचित भालोटिया, कोषाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, सलाहकार अभिषेक पोद्दार, आयुष लखोटिया, रोहित अग्रवाल, चन्दन अग्रवाल,...